पांच महीने से घर में बिजली नहीं:राशि जमा के बाद दफ्तरों के चक्कर लगा रहे, जेईएन बोले- आपसी विवाद के कारण नहीं डाली लाइन
पांच महीने से घर में बिजली नहीं:राशि जमा के बाद दफ्तरों के चक्कर लगा रहे, जेईएन बोले- आपसी विवाद के कारण नहीं डाली लाइन
बगड़ : सरकारी कामकाज की सुस्त रफ्तार का एक अनोखा मामला झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे के मालीगांव में सामने आया है। यहां अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) ने एक किसान के घर के लिए खंभे पर बिजली मीटर तो लगा दिया, लेकिन मुख्य लाइन से घर तक तार ही नहीं खींची। नतीजतन, पिछले पांच महीनों से मीटर खंभे पर लगा है, लेकिन किसान का परिवार अब भी बिजली कनेक्शन का इंतजार कर रहा है।
फरवरी में जमा कराई राशि, कागजों में काम पूरा
मालीगांव निवासी किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए 5 फरवरी को विभाग में निर्धारित डिमांड राशि जमा कराई थी। राशि जमा होने के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभे पर मीटर लगा दिया।
रघुवीर सिंह का आरोप है कि विभागीय रिकॉर्ड में उनके कनेक्शन का काम पूरा दिखाया जा चुका है, जबकि हकीकत में उनके घर तक बिजली पहुंचाने के लिए कोई तार नहीं डाली गई।
पांच महीने से दफ्तरों के चक्कर काट रहा किसान
पीड़ित किसान का कहना है कि वह पिछले पांच महीनों से बिजली विभाग के अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। अब तक वह करीब 50 बार विभाग के दफ्तर जा चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
रघुवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विभाग में उनकी फाइल भी गायब कर दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
नियमों के विपरीत पहले लगा दिया मीटर
बिजली कनेक्शन देने की तय प्रक्रिया के अनुसार पहले उपभोक्ता के घर तक मुख्य लाइन से पोल और तार डाले जाते हैं। इसके बाद लाइन का काम पूरा होने पर मीटर लगाने की स्वीकृति जारी होती है और अंत में कनेक्शन चालू किया जाता है।
लेकिन मालीगांव के इस मामले में पहले मीटर लगा दिया गया, जबकि घर तक बिजली लाइन ही नहीं पहुंचाई गई।

जेईएन बोले- आपसी विवाद के कारण नहीं डाली लाइन
बगड़ के जेईएन रवि कुमार ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि विभाग कनेक्शन देने के लिए तैयार है, लेकिन आपसी विवाद के कारण लाइन नहीं डाली जा सकी है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को भी इस विवाद की जानकारी है।
मीटर लगाए जाने के संबंध में उन्होंने बताया कि मीटर लगाने का कार्य निजी कंपनी के जिम्मे है और कंपनी ने गलती से पहले ही मीटर लगा दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2228159


