[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के माीतासर में 4 दिन से बिजली गुल:4 पोल टूटे, 400 घर और 500 कृषि कनेक्शन प्रभावित; जाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के माीतासर में 4 दिन से बिजली गुल:4 पोल टूटे, 400 घर और 500 कृषि कनेक्शन प्रभावित; जाम की चेतावनी

सरदारशहर के माीतासर में 4 दिन से बिजली गुल:4 पोल टूटे, 400 घर और 500 कृषि कनेक्शन प्रभावित; जाम की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर के मीतासर गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। पातलीसर 132 केवी जीएसएस से मीतासर 33 केवी जीएसएस तक आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के चार पोल टूट जाने के कारण यह स्थिति बनी है।

गांव के 400 घर और आठ बिजली फीडरों की आपूर्ति बाधित

इस व्यवधान से मीतासर गांव के लगभग 400 घरों और आठ बिजली फीडरों से जुड़े 500 से अधिक कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है। सवाई बड़ी क्षेत्र के कृषि कनेक्शन भी इसमें शामिल हैं।

21 जून को 33 केवी लाइन के चार पोल टूटे

ग्रामीण किशनलाल मेघवाल और मुखराम पूनिया ने बताया कि 21 जून को 33 केवी लाइन के चार पोल टूट गए थे, जिसके बाद से लगातार बिजली गुल है। ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच मोबाइल चार्ज करने जैसी सामान्य जरूरतों के लिए भी सरदारशहर या आसपास के गांवों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

जाम लगाने की चेतावनी दी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 12 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सरदारशहर-लूणकरणसर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग पर डाली है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि विभाग की टीम टूटे हुए पोलों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर किसानों और ग्रामीणों को राहत देने का आश्वासन दिया।

Related Articles