[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मुहर्रम से पूर्व मनाई गई कत्ल की रात:आज निकलेगा ताजिया का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत पर याद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मुहर्रम से पूर्व मनाई गई कत्ल की रात:आज निकलेगा ताजिया का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत पर याद किया

नीमकाथाना में मुहर्रम से पूर्व मनाई गई कत्ल की रात:आज निकलेगा ताजिया का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत पर याद किया

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में मुहर्रम से एक दिन पहले मुस्लिम समुदाय ने कत्ल की रात मनाई। छावनी कुरैशियों के मोहल्ले स्थित इमामबाड़े में समाज के लोगों ने मातमी धुनों के साथ ढोल-ताशे बजाए और विभिन्न करतब दिखाए।

इस दौरान मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसके बाद मुख्य मार्ग से होते हुए देर रात तक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। विधायक सुरेश मोदी के आवास पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे, जहां विधायक ने भी ढोल बजाया।

शुक्रवार दोपहर 1 बजे ताजिया का जुलूस इमामबाड़े से शुरू होगा। यह जुलूस जेल के सामने अखाड़े में पहुंचेगा, जहां एक से बढ़कर एक करतब दिखाए जाएंगे। दोपहर बाद ताजिया का जुलूस कर्बला के लिए रवाना होगा, जहां उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ताजिया कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह त्यौहार इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है।

इस अवसर पर पार्षद शाकिर अली, हाजी शहाबुद्दीन, हाजी अलीमुद्दीन, मुन्ना कुरैशी, मोहम्मद अयूब कुरैशी, मुश्ताक कुरैशी पप्पू अयूब और मोबीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles