[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुमावत मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन और आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कुमावत मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन और आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, जयपुर और मऊ से दबोचे गए आरोपी, अब तक छह गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में तोरणद्वार स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लगाने को लेकर 26 मई को हुए मारपीट प्रकरण में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। खाटूश्यामजी कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश जांगिड़, अक्षय कुमार शर्मा तथा विरेंद्र शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने राकेश जांगिड़ को लखनऊ से, अक्षय कुमार शर्मा को जयपुर से तथा विरेंद्र शर्मा को मऊ से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में मामले के खुलासे के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी ललित उर्फ रूद्र शर्मा, राजपाल सिंह, धीरज जांगिड़ तथा आरोपियों को आश्रय देने के आरोपी सुभाष बिदावत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि करण कुमावत के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध-प्रदर्शन हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने दिए गए थे तथा थानाधिकारी को हटाने की मांग भी उठी थी।

पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77