[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का शक:गले पर मिले दबाने के निशान; रात को खाना खाकर घर से निकला था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का शक:गले पर मिले दबाने के निशान; रात को खाना खाकर घर से निकला था

घांघू में मिला व्यक्ति का शव, हत्या का शक:गले पर मिले दबाने के निशान; रात को खाना खाकर घर से निकला था

चूरू : चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव घांघू में मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे गला दबाकर हत्या का मामला मान रही है। मृतक के गले पर कपड़े के निशान मिले हैं।

सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी मोटाराम और एएसआई सुरेंद्र रेडू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, जहां शव के गले में एक कपड़ा बंधा हुआ था और उस पर निशान भी मौजूद थे।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने आसपास के क्षेत्र से नमूने एकत्र किए। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से शव को डीबी अस्पताल पहुंचाया और मॉर्च्युरी में रखवाया।

बेटे ने की मृतक की पहचान

घटना की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान उसके बेटे ने 55 वर्षीय श्रीचंद भाखर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि श्रीचंद सोमवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। मंगलवार सुबह गांव के लोगों से उनके शव मिलने की सूचना मिली। श्रीचंद भाखर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके 2 बेटे और 1 बेटी है।

Related Articles