[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में केमिकल युक्त पानी बहाने पर नगरपालिका की कार्रवाई:नियमों का उल्लंघन करने वालों का 2000 रुपए का चालान काटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में केमिकल युक्त पानी बहाने पर नगरपालिका की कार्रवाई:नियमों का उल्लंघन करने वालों का 2000 रुपए का चालान काटा

मुकुंदगढ़ में केमिकल युक्त पानी बहाने पर नगरपालिका की कार्रवाई:नियमों का उल्लंघन करने वालों का 2000 रुपए का चालान काटा

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में रंगाई-छपाई के कार्य से निकलने वाले रासायनिक युक्त पानी को नालियों में बहाने वालों के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) रविन्द्र धनकड़ के नेतृत्व में वार्ड संख्या 24 और 18 में विशेष अभियान चलाया गया।

परिवारों को पाबंद किया

इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवारों पर 2000 रुपए का चालान किया गया। पुलिस की मौजूदगी में उन्हें सार्वजनिक रूप से रासायनिक युक्त पानी का बहाव रोकने के लिए पाबंद भी किया गया।

नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि इससे पहले भी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी। उन्हें रंगाई-बुनाई के कार्य से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे नालियों में न बहाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लगातार नालियों में रंगीन पानी छोड़ा जा रहा था, जिससे पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

रासायनिक पानी से नालियां हो जाती है जाम

ईओ धनकड़ ने बताया कि नालियों में रासायनिक युक्त पानी बहाने से वे जाम हो जाती हैं, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इससे भूजल प्रदूषण, दुर्गंध और विभिन्न संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ मुकुंदगढ़, सुंदर मुकुंदगढ़” अभियान के तहत नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगरपालिका प्रशासन ने सभी रंगाई-छपाई कारोबारियों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण और जनहित को ध्यान में रखते हुए सोख्ता गड्ढों की व्यवस्था कर ही अपना कार्य संचालित करें।

Related Articles