[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टांई विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टांई विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

टांई विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांई में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। योगाभ्यास का संचालन सोमनाथ जी महाराज, मठ टांई द्वारा करवाया गया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन ऊर्जावान बना रहता है।

इस दौरान डॉक्टर रामचंद्र भास्कर ने विभिन्न योग विधियों एवं उनके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन के लिए भी लाभकारी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77