[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ

झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ

झुंझुनूं : झुंझुनूं में प्री मानसून की बारिश के बाद बिगड़े हालात:नाले ओवरफ्लो हुए, सड़कों पर बह रही गंदगी, ड्रेनेज सिस्टम भी खराब हुआ। प्री-मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर प्रशासन की तैयारियों और जनप्रतिनिधियों के दावों की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने दावा किया था कि शहर इस बार जलभराव और टूटी सड़कों से मुक्त रहेगा, लेकिन महज एक दिन की बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

​अधिकांश सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और बारिश का पानी उनमें जमा हो गया है, जिससे वे वाहन चालकों के लिए घातक गड्ढे बन गए हैं। शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर कॉलोनियों की सड़कों तक हालात खराब हो गए है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और नगर परिषद दोनों की व्यवस्था की पोल खुल गई हैं।

​पानी में छिपे गड्ढों से हादसे बढ़े

शुक्रवार को एक व्यक्ति धीमी रफ्तार में भी बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया, क्योंकि ओवरफ्लो पानी के कारण नाला दिख नहीं रहा था।
शुक्रवार को एक व्यक्ति धीमी रफ्तार में भी बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया, क्योंकि ओवरफ्लो पानी के कारण नाला दिख नहीं रहा था।

​ड्रेनेज सिस्टम की हालत खराब ​

अनेक स्थानों पर नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं, जिससे पानी शहर की सड़कों पर बह रहा है। शहर के निचले इलाकों, जैसे कि शहीद कर्नल जे.पी. जानू स्कूल के पास, सेठ मोतीलाल स्टेडियम क्षेत्र और रानी सती रोड में जलभराव की स्थिति सबसे भयावह है। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से कई इलाकों में सड़कों पर घंटों पानी जमा रहता है।

अग्रसेन सर्कल विधायक आवास से कुछ 20 मीटर दूरी पर सड़कों पर पड़ी गंदगी।
अग्रसेन सर्कल विधायक आवास से कुछ 20 मीटर दूरी पर सड़कों पर पड़ी गंदगी।

शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन ने नालियों की सफाई का केवल कागजों पर ही काम किया है, इसके कारण शहर में हालात बदतर हुए हैं। PWD और नगर परिषद आपस में जिम्मेदारी टाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शहरवासियों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है। शहर के कई हिस्सों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है और पानी जमा रहने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77