[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर की बेटी बनी डॉक्टर, अर्चना प्रजापत की सफलता से क्षेत्र में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर की बेटी बनी डॉक्टर, अर्चना प्रजापत की सफलता से क्षेत्र में खुशी

बीदासर की बेटी बनी डॉक्टर, अर्चना प्रजापत की सफलता से क्षेत्र में खुशी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : निकटवर्ती ढाणी कुम्हारान की बेटी अर्चना प्रजापत के डॉक्टर बनने पर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पंचायत समिति सदस्य रामकरण प्रजापत की सुपुत्री अर्चना ने कड़ी मेहनत और लगन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अर्चना प्रजापत ने एविसेना ताजिक स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही अर्चना का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया।

इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और समाजजनों ने अर्चना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पंचायत समिति सदस्य रामकरण प्रजापत ने कहा कि बेटी की यह सफलता पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77