[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के वार्ड 31 में दो साल से पेयजल संकट:शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, लोग टैंकरों पर निर्भर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के वार्ड 31 में दो साल से पेयजल संकट:शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, लोग टैंकरों पर निर्भर

रींगस के वार्ड 31 में दो साल से पेयजल संकट:शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, लोग टैंकरों पर निर्भर

रींगस : रींगस कस्बे के वार्ड नंबर 31 में पिछले दो वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जलदाय विभाग की पाइपलाइन से उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

वार्डवासियों ने बताया- उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड निवासी श्रवण कुमावत और रामलाल कुमावत ने पुष्टि की कि क्षेत्र में दो वर्षों से पेयजल आपूर्ति बाधित है।

उन्होंने यह भी बताया- इस संबंध में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्यामसुंदर सैन को पिछले दो साल से लगातार शिकायतें की जा रही हैं। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मजबूरी में लोगों को अपने खर्चे पर हर सप्ताह पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

इस मामले पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्यामसुंदर सैन ने बताया- पाइपलाइन की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Related Articles