[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में फायर-सेफ्टी जांच अभियान तेज:बहुमंजिला इमारतों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई, कमियां मिलने पर जारी हुए नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में फायर-सेफ्टी जांच अभियान तेज:बहुमंजिला इमारतों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई, कमियां मिलने पर जारी हुए नोटिस

पलसाना में फायर-सेफ्टी जांच अभियान तेज:बहुमंजिला इमारतों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई, कमियां मिलने पर जारी हुए नोटिस

पलसाना : पलसाना नगर पालिका ने फायर सेफ्टी को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू किया है। देशभर में आग की घटनाओं के बाद स्वायत्त शासन विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। ईओ रवीना चौधरी की अगुवाई में टीम ने बहुमंजिला इमारतों, होटलों, कॉम्प्लेक्स, मैरिज गार्डन और औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन व्यवस्थाओं और फायर एनओसी से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और फायर एनओसी से जुड़ी कमियां पाई गईं।

फायर एनओसी के लिए नोटिस जारी किए

इन प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय सीमा में आवश्यक सुधार करने और फायर एनओसी प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ईओ रवीना चौधरी ने स्पष्ट किया कि बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए फायर सेफ्टी नियमों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने और फायर एनओसी प्राप्त नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, नगर पालिका की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में संशय बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि पहले भी नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन ज्यादातर मामलों में कार्रवाई कागजों तक ही सीमित रही। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी दिनेश सैनी और प्रकाश कुमावत सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles