[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिर्फ कागजों में मजबूत 35 लाख की सड़क, पहली बरसात में 500 मीटर तक बही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

सिर्फ कागजों में मजबूत 35 लाख की सड़क, पहली बरसात में 500 मीटर तक बही

तेज बारिश ने खोली निर्माण कार्य की पोल, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

मंड्रेला : सैनीपुरा को तिगियास पंचायत से जोड़ने वाली सड़क का करीब 500 मीटर हिस्सा मंगलवार को हुई तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। करीब दो माह पहले ही लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस 1200 मीटर लंबी सड़क की पहली ही तेज बरसात में हालत खराब हो गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

बारिश के दौरान सड़क पर बरसाती पानी झरने की तरह बहने लगा और मिट्टी के कटाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। जल निकासी के अभाव में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया, जिससे मिट्टी का कटाव हुआ और डामर की परत भी बह गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता मापदंडों की अनदेखी की गई।

पूर्व सरपंच प्यारेलाल बोला ने कहा कि सैनीपुरा सड़क का बार-बार टूटना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता सिकंदर बुडानिया ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इधर, बारिश के बाद मंड्रेला कस्बे के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी गंभीर हो गई। कई घरों, दुकानों और गोदामों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है।

तेज बारिश से रोड के नीचे की मिट्टी बह कर निकल गई।जिससे रोड पर पानी झरने की तरह बहने लगा
तेज बारिश से रोड के नीचे की मिट्टी बह कर निकल गई।जिससे रोड पर पानी झरने की तरह बहने लगा
तेज बारिश के दौरान सड़क नाला बन गई,पानी के साथ पूरी सड़क बहती चली गई
तेज बारिश के दौरान सड़क नाला बन गई,पानी के साथ पूरी सड़क बहती चली गई
सड़क दोनों तरफ से टूट गई जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई।
सड़क दोनों तरफ से टूट गई जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई।

Related Articles