श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट खोलने की मांग, विधि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट खोलने की मांग, विधि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
श्रीडूंगरगढ़ : बार संघ श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष ललित कुमार मारू, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल दर्जी, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत एवं अधिवक्ता साजिद खान ने जयपुर पहुंचकर विधि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में श्रीडूंगरगढ़ में मुंसिफ कोर्ट स्थापित करने की मांग की गई। बार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड लगभग 100 गांवों का विशाल क्षेत्र है,जहां विभिन्न प्रकृति के 5,000 से अधिक मामले विचाराधीन हैं। इतनी बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों के कारण आमजन को समय पर न्याय मिलना कठिन हो रहा है। ऐसे में त्वरित न्याय की अवधारणा को साकार करने के लिए उपखंड मुख्यालय पर मुंसिफ कोर्ट की स्थापना आवश्यक है।
ज्ञापन में बताया गया कि न्यायालय परिसर में नए भवन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है इसलिए विधि विभाग शीघ्र मुंसिफ कोर्ट स्वीकृत कर क्षेत्र की जनता को राहत प्रदान करे। बार संघ के प्रतिनिधियों ने यह भी मांग की कि वर्तमान में संचालित एडीजे कोर्ट के लिए भवन एवं स्टाफ कक्षों का निर्माण कराया जाए। साथ ही पीठासीन अधिकारी के आवास के निर्माण हेतु आवश्यक बजट आवंटित किया जाए, ताकि न्यायिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। बार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ जैसे बड़े क्षेत्र में न्यायिक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है और इससे आमजन को न्याय प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208698


