[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-फरीदाबाद : वीरता का सम्मान:पुलवामा में आतंकियाें को मार गिराने वाले फरीदाबाद के मेजर आदित्य शौर्य चक्र से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा-फरीदाबाद : वीरता का सम्मान:पुलवामा में आतंकियाें को मार गिराने वाले फरीदाबाद के मेजर आदित्य शौर्य चक्र से सम्मानित

वीरता का सम्मान:पुलवामा में आतंकियाें को मार गिराने वाले फरीदाबाद के मेजर आदित्य शौर्य चक्र से सम्मानित

हरियाणा-फरीदाबाद : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों को मार गिराने वाले ग्रेटर फरीदाबाद निवासी मेजर आदित्य भदौरिया को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। तीनों सेनाओं की अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भदौरिया को इस सम्मान से नवाजा। मेजर भदौरिया कुमाऊं रेजीमेंट, 50वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स में कार्यरत हैं। इनकी पोस्टिंग पुलवामा में है। फरीदाबाद में सेंट थॉमस स्कूल में प्रारंभिक पढ़ाई कर एमवीएन स्कूल सेक्टर 17 से बारहवीं कर एनडीए में शामिल हुए मेजर आदित्य भदौरिया सेना से छुट्टी पर आए ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी ब्लॉक टी में अपने परिवार के रहते हैं। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल ने बताया कि 11 मार्च 2022 को मेजर भदौरिया को पुलवामा के एक गांव में खूंखार आतंकी के छिपे होने सूचना मिली थी। भदौरिया ने अपनी टीम के साथ गांव को घेर लिया और वहां के निवासियों को बाहर निकालकर आतंकी को सरेंडर करने का दबाव बनाया। लेकिन आतंकी ने असाल्ट राइफल व हैंड ग्रेनेड से मेजर पर हमला कर दिया। आदित्य ने मोर्चा संभाला और अपनी पूरी टीम को सुरक्षित रखते हुए क्रॉस फायरिंग कर आंतकी को मार गिराया। उनके इसी अदम्य साहस पर राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

मेजर के घर पर उत्साह बढ़ाने पहुंचे पूर्व सैनिक
मेजर के घर पर उत्साह बढ़ाने पहुंचे पूर्व सैनिक

पूर्व सैनिकों ने की हौसला अफजाई

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की पूर्व सैनिकों की टीम हवलदार किरणपाल भाटी, हवलदार विनोद सोलंकी, हवलदार बंसीलाल, हवलदार जयप्रकाश भाटी, हवलदार राजकुमार, हवलदार राकेश, हवलदार सुभाष, सूबेदार मामचंद, शाहजहांपुर सरपंच रज्जु, प्रदीप भादौरिया, कैप्टन केएल यादव, कैप्टन जयचंद, कैप्टन रवींद्र कुमार ने मेजर भदौरिया के घर जाकर उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77