सम्मान आपके द्वार में पेंटर योगेश सोनी का किया अभिनंदन : शिक्षक दंपति ने हजारों पौधे लगाए, दे रहे हैं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण इस कार्यक्रम के तहत अब तक 200 प्रतिभाओं का कर चुके हैं सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आज शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण के सौजन्य से आयोजित सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पेंटर योगेश सोनी का अभिनंदन किया गया। यहां सोनी के प्रतिष्ठान में हुए सादा समारोह में अभिनेता शिव सिंह चौहान, आयोजक अमर सिंह किशनावत और फिल्म निर्माता निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने माल्यार्पण करके, शॉल ओढ़ाकर, मैडल पहनाकर, प्रतीक चिन्ह और कलम भेंट करके योगेश सोनी का सम्मान किया गया। आयोजक मनीषा चारण ने बताया कि सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम वर्ष 2020 से सतत रूप से चल रहा है।
चारण ने बताया कि अब तक इस कार्यक्रम के तहत पत्रकार शिव नंदन शर्मा, पत्रकार, कवि एवं अभिनेता आशीष गौतम आशु, डॉक्टर ओमवीर सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कलाकार चौथ मल जांगिड़, समाज सेवी देवेन्द्र जोशी, राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू के प्राचार्य डॉक्टर एस के सैनी, खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, प्रधानाचार्य गिरधारी स्वामी, प्राचार्य डॉक्टर जेबी खान, अभिनेता नागेन्द्र सिंह शेखावत और अफ़ज़ल हसन गोरी, पोस्टर डिज़ाइनर दिनेश कुमार सैनी, छात्रा किरण चारण सहित 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जा चुका है।
शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण ने विभिन्न सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर हजारों पौधे लगा दिए हैं। इनके द्वारा दिए जा रहे इस पर्यावरण संरक्षण के संदेश की सभी द्वारा सराहना की जा रही है। मनीषा चारण ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। चारण ने बताया कि आगामी कड़ी में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान का 4 जून गुरुवार को सम्मान किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2176499

