[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 9 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम – मावंडिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 9 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम – मावंडिया

भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर बताएंगे केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं - सांसद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं :  जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी जन कल्याणकारी योजनाओ को जनता तक पहुचाने के लिए भाजपा 30 मई से 30 जून के मध्य अनेक कार्यक्रम करेगी। सांसद नरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 25 जून से 30 जून के मध्य घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिले की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर व्यापारी सम्मेलन तथा मंडल स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन तथा जिला स्तर पर प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं आमजन सभा का आयोजन करेगी। मावंडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं उनके 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत देश विश्व शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।इस मौके पर जिले के संगठन प्रभारी केडी बाबर, शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22