[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जानलेवा हमले और चेन छीनने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जानलेवा हमले और चेन छीनने का आरोप

महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जानलेवा हमले और चेन छीनने का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल 

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने, सोने की चेन छीनने और लगातार पीछा कर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। मामले में परिवादिया ज्योति पुत्री स्वर्गीय रामनिवास निवासी झाझड़ियों की ढाणी, तन छऊ ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ज्योति का विवाह वर्ष 2017 में उदाबास निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुआ था। वर्तमान में दोनों के बीच पारिवारिक न्यायालय झुंझुनूं में तलाक का मामला विचाराधीन है।

महिला के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को वह अपने मौसी के पुत्र नितेश तथा सरकारी तामील कुनिन्दा सत्यनारायण सैनी के साथ न्यायालय की तामील करवाने ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि तामील की कार्रवाई के बाद वीरेंद्र कुमार, उसकी माता चंद्रावली, देवर नरेंद्र, काकेर ससुर हरफूल सिंह, कमला देवी और सरजीत ने एकराय होकर उस पर और नितेश पर हमला कर दिया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार द्वारा महिला के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका देवर नरेंद्र अपने साथियों के साथ लाइब्रेरी जाते समय उसका पीछा करता है तथा अभद्र टिप्पणियां कर धमकाता है। महिला ने इसे स्टॉकिंग और आपराधिक धमकी का मामला बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।उधर, पुलिस द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण करने पर मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 126(2), 189(2), 78(2) एवं 307 के तहत दर्ज योग्य पाया गया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।

Related Articles