[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत ढाणी राजू में जल चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जल संचयन का संकल्प

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत ढाणी राजू में जल चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जल संचयन का संकल्प

‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत ढाणी राजू में जल चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जल संचयन का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : ‘वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत शुक्रवार को जिले के ग्राम पंचायत झाड़सर छोटा के ढाणी राजू में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जल चौपाल एवं साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थितों ने जल व पर्यावरण संरक्षण कार्यों, परंपरागत जल स्रोतों को सहेजने, वर्षा जल संग्रहण, स्वच्छता गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने जल संचयन का संकल्प लिया। इस दौरान कनिष्ठ सहायक सुरेश कस्वां ग्राम पंचायत स्टाफ सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles