[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब कैंडिडेट्स को फ्री-यात्रा के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन:36 घंटे पहले ई-टिकटिंग से लोड रहेंगे रोल नंबर, मैच होने पर ही फ्री-टिकट जारी होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब कैंडिडेट्स को फ्री-यात्रा के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन:36 घंटे पहले ई-टिकटिंग से लोड रहेंगे रोल नंबर, मैच होने पर ही फ्री-टिकट जारी होगी

अब कैंडिडेट्स को फ्री-यात्रा के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन:36 घंटे पहले ई-टिकटिंग से लोड रहेंगे रोल नंबर, मैच होने पर ही फ्री-टिकट जारी होगी

झुंझुनूं : राजस्थान रोडवेज ने परीक्षार्थियों को मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा में बड़ा बदलाव किया है। अब किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को रोडवेज बस में फ्री सफर करने के लिए यात्रा से कम से कम 36 घंटे पहले रोडवेज के ‘प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होगा। तय समय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य यात्रियों की तरह पूरा किराया देना होगा। नई व्यवस्था को फर्जीवाड़ा रोकने और परीक्षा के दिनों में बसों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने के लिए लागू किया गया है।

झुंझुनूं बस डिपो सहित प्रदेशभर में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। रोडवेज प्रशासन के अनुसार अब मुफ्त टिकट जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन डेटा से जुड़ी रहेगी। कंडक्टरों की ई-टिकटिंग मशीन यानी ETIM मशीन में पहले से ही उस रूट पर यात्रा करने वाले रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों के रोल नंबर लोड रहेंगे।

रोल नंबर मैच होने पर ही मिलेगी फ्री टिकट

नई व्यवस्था के तहत बस में चढ़ने के बाद जब कोई अभ्यर्थी मुफ्त टिकट मांगेगा तो कंडक्टर ETIM मशीन में उसका रोल नंबर दर्ज करेगा। मशीन तुरंत अपने डेटाबेस में रोल नंबर की जांच करेगी। अगर रोल नंबर सही और पहले से रजिस्टर्ड पाया गया तो ही मशीन से फ्री टिकट प्रिंट होगी। अगर रोल नंबर मैच नहीं हुआ तो मुफ्त टिकट जारी नहीं होगी और अभ्यर्थी को सामान्य टिकट लेना पड़ेगा।

रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो देना होगा पूरा किराया

रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया होगा। अगर कोई अभ्यर्थी यात्रा से 36 घंटे पहले तक अपना पंजीयन नहीं करवाता है तो उसे फ्री यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा।

भीड़ प्रबंधन में भी मिलेगी मदद

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस नई व्यवस्था से परीक्षा के दिनों में बसों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। एडवांस रजिस्ट्रेशन से रोडवेज प्रशासन को पहले ही पता चल जाएगा कि किस रूट पर कितने अभ्यर्थी यात्रा करने वाले हैं। इसी डेटा के आधार पर रोडवेज जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चला सकेगा। इससे अभ्यर्थियों को ज्यादा भीड़ और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फर्जी टिकट रोकने के लिए बनाया नया सिस्टम

रोडवेज की आईटी विंग ने मुफ्त यात्रा के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह नया वेरिफिकेशन सिस्टम तैयार किया है। अभी तक अभ्यर्थी सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाकर कंडक्टर से फ्री टिकट ले लेते थे।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था में कई बार ऐसे मामले सामने आए, जिनमें बिना किसी परीक्षार्थी के सफर किए भी फर्जी टिकट काट दी गई। इसी धांधली और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अब रोल नंबर आधारित ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया गया है।

Related Articles