[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना कार्यों का उप जिला जनगणना अधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता एवं पारदर्शिता के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना कार्यों का उप जिला जनगणना अधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता एवं पारदर्शिता के दिए निर्देश

जनगणना कार्यों का उप जिला जनगणना अधिकारी ने किया निरीक्षण, शुद्धता एवं पारदर्शिता के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत जिले में चल रहे फील्ड कार्यों का बुधवार को उप जिला जनगणना अधिकारी पूनम कटेवा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगड़ नगर पालिका क्षेत्र में कई भवनों एवं मकानों पर अंकित जनगणना भवन संख्या और मकान संख्या की मौके पर जांच की तथा स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान प्रगणकों को मकान सूचीकरण एवं भवन संख्या निर्धारण का कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार क्रमबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना कार्य में शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

नजरी नक्शे में मिली अनियमितताएं

निरीक्षण में पाया गया कि कुछ प्रगणकों द्वारा तैयार किए गए नजरी नक्शे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं थे। नियमानुसार नजरी नक्शा उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रारंभ होकर दक्षिण-पूर्व दिशा पर समाप्त होना चाहिए, लेकिन कई स्थानों पर ऐसा नहीं पाया गया।

इसके अलावा नजरी नक्शा तैयार करने के बाद किए जाने वाले भवन क्रमांकन का कार्य भी निर्देशानुसार नहीं मिला। उप जिला जनगणना अधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही माना।

बिना भौतिक सत्यापन के डाटा किया सत्यापित

पूनम कटेवा ने बताया कि संबंधित प्रगणक द्वारा त्रुटिपूर्ण आंकड़ों को सिंक कर सुपरवाइजर को अग्रेषित कर दिया गया था। वहीं सुपरवाइजर द्वारा भी क्षेत्र का भौतिक सत्यापन किए बिना ही डाटा एवं नजरी नक्शे को सत्यापित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह जनगणना निर्देशों की अवहेलना और गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। भविष्य में इस प्रकार की त्रुटियां नहीं हों, इसके लिए संबंधित कार्मिकों को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रमोद कुमार जांगिड़ सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles