NEET छात्र प्रदीप सुसाइड मामले में तीसरे दिन कैंडल मार्च:न्याय की मांग को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन
NEET छात्र प्रदीप सुसाइड मामले में तीसरे दिन कैंडल मार्च:न्याय की मांग को लेकर युवाओं और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में नीट छात्र प्रदीप माहिच की आत्महत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण, युवा और सामाजिक संगठन न्याय की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से विभिन्न गांवों और कस्बों में कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं।
मंगलवार रात को सैकड़ों लोगों ने भैरों कॉलोनी से कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च भोड़की चौराहा, पुलिस थाना होते हुए चंवरा मोड़ तक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय के समर्थन में नारे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता जेपी महला और गुढ़ा बावनी के पूर्व सरपंच दारासिंह मेघवंशी ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संघर्ष समिति और परिजनों ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।
उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग
इन मांगों में मृतक छात्र के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पांच करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और सीकर जिले के दो पुलिस अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई शामिल है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कैंडल मार्च के बाद संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा, जिसमें उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई। बाद में, संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रदीप मेघवाल के घर पहुंचकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। क्षेत्र में लगातार हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और बड़ी संख्या में युवा इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2168949


