डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 27 मई को
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे अध्यक्षता, 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां
जयपुर : हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 27 मई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Arjun Ram Meghwal मुख्य अतिथि तथा उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री Prem Chand Bairwa विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क सलाहकार विक्रम राठौड़ ने बताया कि समारोह में विभिन्न संकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल, विद्या परिषद, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, शिक्षाविद, अधिकारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक भी मौजूद रहेंगे।
25,258 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री
परीक्षा नियंत्रक डॉ. नीरज जैन के अनुसार दीक्षांत समारोह में कुल 25,258 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 16,748 छात्र और 8,510 छात्राएं शामिल हैं। साथ ही 9 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के दौरान राज्यपाल द्वारा सभी डिग्रियों को डिजीलॉकर पर अपलोड करने की प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया जाएगा। विश्वविद्यालय का दावा है कि उसकी डिग्रियां ब्लॉकचेन तकनीक आधारित सुरक्षा प्रणाली से लैस हैं, जिससे उनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा संभव नहीं होगा।
हाईटेक सुरक्षा फीचर्स से लैस होंगी उपाधियां
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डिग्रियों में 24 अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानक शामिल किए गए हैं। उपाधियों के लिए उपयोग किया गया विशेष कागज दीर्घकाल तक सुरक्षित रहेगा तथा नमी और रासायनिक प्रभावों से भी संरक्षित रहेगा। डिग्री पर प्रयुक्त स्याही को मिटाना या बदलना संभव नहीं होगा। विद्यार्थी, शैक्षणिक संस्थान और नियोक्ता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक क्लिक में डिग्री का सत्यापन कर सकेंगे।
गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय की कुलगुरु Dr. Nisha Jaswal ने कहा कि विश्वविद्यालय डॉ. भीमराव अम्बेडकर के न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों से प्रेरित होकर गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक विधि शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ऐसे सक्षम और संवेदनशील विधि विशेषज्ञ तैयार करना है जो न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के साथ समाज में विधि के शासन को सशक्त बना सकें। उन्होंने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहयोग करने वाले सभी हितधारकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163661

