[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक्सीडेंट में घायल मासूम की मौत, धरने पर बैठे परिजन:हादसे वाली जगह सड़क पर रखा, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक्सीडेंट में घायल मासूम की मौत, धरने पर बैठे परिजन:हादसे वाली जगह सड़क पर रखा, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

एक्सीडेंट में घायल मासूम की मौत, धरने पर बैठे परिजन:हादसे वाली जगह सड़क पर रखा, आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

झुंझुनूं : झुंझुनूं के इंडाली रोड पर तेज रफ्तार ऑल्टो कार की टक्कर से घायल मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत के बाद शुक्रवार सुबह शव को हादसे वाली जगह सड़क पर रखकर परिजन धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देन की मांग कर रहे हैं।

शव को लेकर परिजन मौके पर ही बैठ गए।
शव को लेकर परिजन मौके पर ही बैठ गए।

20 मई को तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर

20 मई को झुंझुनूं के इंडाली रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे बनी एक छोटी होद (कुंड) में नहाकर अपने घर लौट रहे बावरिया समाज के 8 वर्षीय मासूम धोलू को एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। घटना दोपहर करीब 1:40 बजे की बताई जा रही है। धोलू अपने भाई सुरेश के साथ सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ा था। इसी दौरान सुरेश आगे निकल गया, लेकिन पीछे से झुंझुनूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने धोलू को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम करीब 40 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी रोके बिना सुल्ताना की तरफ फरार हो गया।

21 मई को जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद गंभीर हालत में धोलू को पहले बीडीके (BDK) अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। 21 मई को इलाज के दौरान जयपुर में मासूम की मौत हो गई।

22 मई को शव रखकर धरने पर बैठे परिजन

22 मई को मासूम का शव झुंझुनूं पहुंचने पर परिजन और बावरिया समाज के लोग हादसे वाली जगह पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। परिवार और समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से मौके पर बैठे रहे और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि मासूम को न्याय मिलना चाहिए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पिता का पहले निधन हो चुका, दादी ने किया पालन-पोषण

परिजनों ने बताया कि धोलू के पिता सादुल का पहले ही निधन हो चुका है। पिता की मौत के बाद उसकी मां कमला का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार देवर से कर दिया गया था, जिनसे उनके दो और बच्चे हैं। हालांकि धोलू अपनी दादी के पास ही रहता था और दादी ने ही उसका पालन-पोषण किया था। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था।

दादी बोलीं- हमारे घर का चिराग बुझ गया

हादसे के बाद से मासूम की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि हमारे घर का चिराग बुझ गया। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। जिसने मेरे बच्चे को मारा है, पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सदर पुलिस ने शव को बीडीके में भिजवाया
सदर पुलिस ने शव को बीडीके में भिजवाया

सूचना मिलने पर मांगीलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों से औपचारिक रिपोर्ट ली जा रही है। इस रूट पर लगे सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे और अज्ञात वाहन व उसके चालक को जल्द ट्रेस कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल भिजवाया गया है।

Related Articles