[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धनेरू रोही की ढाणियों में पेयजल समस्या दूर:सालों बाद नया ट्यूबवेल शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

धनेरू रोही की ढाणियों में पेयजल समस्या दूर:सालों बाद नया ट्यूबवेल शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत

धनेरू रोही की ढाणियों में पेयजल समस्या दूर:सालों बाद नया ट्यूबवेल शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत

सांडवा : धनेरू रोही क्षेत्र की ढाणियों में सालों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। यहां नया ट्यूबवेल शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। ग्रामीण लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। मूल रूप से सांडवा के निवासी होने के बावजूद, धनेरू की रोही में खेतों के कारण उन्हें पेयजल की गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह राठौड़ से संपर्क किया। राठौड़ ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत से मिलकर क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया।

ग्रामीणों की मांग पर सरकार के बजट में इन ढाणियों के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया था। अब यह ट्यूबवेल बनकर तैयार हो गया है और इसे चालू कर दिया गया है। ट्यूबवेल शुरू होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक ताराचंद सारस्वत और पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह राठौड़ का आभार जताया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह राठौड़, भाजपा मंडल सांडवा महामंत्री नेमीचंद पिलानिया, फैरोज खान, श्रवणसिंह, किसनाराम बोडाना, रामकरणराम सीमार, पुरखाराम सीमार, मोहनलाल मेघवाल, नेमाराम मेघवाल, भगवाना राम मेघवाल, सुखाराम बोडाना और राजू मेघवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles