कीटनाशक खाने से बुजुर्ग की मौत:बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूलवश कर लिया था सेवन
कीटनाशक खाने से बुजुर्ग की मौत:बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, भूलवश कर लिया था सेवन
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के सेहला गांव में कीटनाशक के सेवन से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका निधन बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। पुलिस ने गुरुवार को मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सेहला निवासी बनवारीलाल जाट ने बताया कि उनके पिता हुकमाराम (65) ने 15 मई को घर पर भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हुकमाराम को इलाज के लिए रतनगढ़ के गवर्नमेंट जालान अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात हुकमाराम का निधन हो गया। रतनगढ़ पुलिस ने गुरुवार दोपहर बीकानेर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2161592


