[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के अभिषेक का वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन:रोमानिया में वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप में लेंगे भाग, ग्रामीणों ने किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के अभिषेक का वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन:रोमानिया में वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप में लेंगे भाग, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

सिंघाना के अभिषेक का वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन:रोमानिया में वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप में लेंगे भाग, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

सिंघाना : सिंघाना निवासी अभिषेक कुमार राजौरा का चयन रोमानिया में आयोजित होने वाली 8वीं वर्ल्ड क्वान किडो चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर सिंघाना कस्बे में ग्रामीणों द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ये चैंपियनशिप 22 से 24 मई तक रोमानिया में होगी, जहां अभिषेक कुमार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से सिंघाना क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अभिषेक कुमार लंबे समय से क्वान किडो खेल में कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी ये सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय कुमार पांडे थे, जबकि अध्यक्षता संतोष सैनी ने की। अतिथियों ने खिलाड़ी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने अभिषेक को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने की कामना की।

मुख्य अतिथि विजय कुमार पांडे ने इस अवसर पर कहा- खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

पांडे ने यह भी कहा- आज के दौर में ग्रामीण युवाओं को नशे और भटकाव से बचाकर खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ी अभिषेक कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विजेंद्र राजोरा, अजय कुमार, राधेश्याम, कालू, संदीप कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र, विजेश कुमार, अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker