रानोली अंडरपास के नीचे अवैध रूप से पार्किंग:दिनभर जाम की स्थिति से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की अपील
रानोली अंडरपास के नीचे अवैध रूप से पार्किंग:दिनभर जाम की स्थिति से लोग परेशान, प्रशासन से कार्रवाई की अपील
रानोली : रानोली कस्बे में अंडरपास के नीचे अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
रानोली पुलिस ने अंडरपास क्षेत्र में ‘नो पार्किंग’ के बैनर लगाए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक बेखौफ होकर अपने वाहन खड़े कर चले जाते हैं। सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े इन वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है और अक्सर लंबा जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय यह समस्या और बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठकों में भी यह मुद्दा कई बार उठाया गया, फिर भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
कस्बेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से अंडरपास क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करने, नियमित निगरानी रखने और अवैध पार्किंग करने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की है, ताकि कस्बे को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160072

