[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काम पूरा होने से पहले सड़क क्षतिग्रस्त:किनारे से उखड़ रही डामर, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट, पेनेल्टी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

काम पूरा होने से पहले सड़क क्षतिग्रस्त:किनारे से उखड़ रही डामर, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट, पेनेल्टी की मांग

काम पूरा होने से पहले सड़क क्षतिग्रस्त:किनारे से उखड़ रही डामर, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट, पेनेल्टी की मांग

नीमकाथाना : मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 के तहत बन रहे स्टेट हाईवे 37बी नारेहड़ा-कोटपूतली बाईपास सड़क निर्माण में गुणवत्ता खामियों के आरोप लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश देवन्दा ने कोटपूतली सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को शिकायत भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

काम पूरा होने से पहले क्षतिग्रस्त हई सड़क

शिकायत में बताया गया है कि यह सड़क कार्य पूरा होने से पहले ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क के किनारे उखड़ रहे हैं, डामर की परत टूट गई है और जगह-जगह गिट्टी बाहर निकल आई है। इसके अतिरिक्त, सड़क की सतह पर असमानता और खराब जॉइंटिंग भी देखी जा रही है।

निर्माण कार्य में लापरवाही

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता मापदंडों की अनदेखी की गई है। संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती, जिसके कारण घटिया सामग्री का उपयोग हुआ। वर्तमान में यह सड़क आमजन और वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनी हुई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

निष्पक्ष जांच की मांग

देवन्दा ने मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच, लेबोरेटरी मटेरियल टेस्टिंग और दोषी ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने तथा उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। उन्होंने सड़क का उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पुनर्निर्माण करवाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।

Related Articles