“शिक्षकों का महाआक्रोश” : 29 मई को जिला मुख्यालय पर हुंकार, 22 मई को रणनीति बैठक
“शिक्षकों का महाआक्रोश” : 29 मई को जिला मुख्यालय पर हुंकार, 22 मई को रणनीति बैठक
सीकर : राजस्थान में शिक्षकों की उपेक्षा और लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान-सीकर ने 29 मई 2026 को प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना, प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर बड़ा संगठनात्मक मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में 22 मई को जिला कार्यालय, शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास भवन, सीकर में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
महासंघ नेतृत्व ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप लेगा। जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह एवं जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने बताया कि बैठक में जिलेभर के खंड अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, महिला प्रतिनिधि एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे और 29 मई के “शिक्षक शक्ति प्रदर्शन” की रणनीति तैयार करेंगे।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक खंड से कम से कम 100 शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि धोद एवं पिपराली खंडों से संयुक्त रूप से 500 शिक्षकों की भागीदारी अपेक्षित है। महासंघ ने साफ कहा है कि इस बार शिक्षक केवल ज्ञापन देने नहीं, बल्कि अपनी आवाज बुलंद करने मैदान में उतरेंगे।
बैठक में गर्मियों की छुट्टियों में वृद्धि हेतु शिविरा पंचांग संशोधन, संगठनात्मक मजबूती एवं शिक्षक हितों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर मंथन होगा। साथ ही खंड कोषाध्यक्षों द्वारा वित्तीय अभिलेखों का निरीक्षण भी कराया जाएगा। महासंघ पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक साथियों से आह्वान किया है कि वे संगठन की ताकत बनकर आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160005

