[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर बाईपास पर पलटा ट्रेलर:गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, सड़क पर बिखरा पशु आहार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर बाईपास पर पलटा ट्रेलर:गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, सड़क पर बिखरा पशु आहार

श्रीमाधोपुर बाईपास पर पलटा ट्रेलर:गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, सड़क पर बिखरा पशु आहार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : गुजरात से हरियाणा जा रहा पशु आहार (खल) से भरा एक ट्रेलर सोमवार को श्रीमाधोपुर बाईपास पर ढाल्यावास चौराहे के पास पलट गया। यह हादसा सड़क पर अचानक गाय आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में हुआ।

गाय को बचाने के चक्कर में हुआ बेकाबू

जानकारी के अनुसार, चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर में लदे पशु आहार के कई कट्टे फट गए और सामग्री सड़क किनारे दूर तक बिखर गई।

ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर का चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker