[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 4000-बीघा जमीन को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव:कहा- एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी; प्रस्तावित रेलवे लाइन-एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध, ये हैं 4 मांगें

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 4000-बीघा जमीन को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव:कहा- एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी; प्रस्तावित रेलवे लाइन-एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध, ये हैं 4 मांगें

सीकर में 4000-बीघा जमीन को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव:कहा- एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी; प्रस्तावित रेलवे लाइन-एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का विरोध, ये हैं 4 मांगें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर जिले के तारपुरा और दादिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव शुरू कर दिया है। प्रस्तावित तारपुरा एयरपोर्ट, नवलगढ़-बेरी-बसावा सीमेंट प्लांट, रेलवे लाइन और जेरठी-दादिया अंडरपास के विरोध में हजारों किसान सोमवार को सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। कलेक्ट्रेट में करीब आधे घंटे तक नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम डॉ. रतन कुमार स्वामी को ज्ञापन दिया गया।

सीकर जिले के दादिया और तारपुरा गांव के किसानों ने विशाल महापंचायत का आयोजन कर सरकार की अधिग्रहण नीति पर कड़ा ऐतराज जताया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन एयरपोर्ट परियोजना के नाम पर दोनों गांवों की करीब 4,000 बीघा बेशकीमती कृषि भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी कर रहा है।

किसानों ने कहा- बेरी-तारपुरा और दादिया इलाके में पहले रेलवे लाइन और अब एयरपोर्ट के नाम पर उनकी जमीनें ली जा रही हैं। यदि ऐसा हुआ तो उनके पास खेती और आजीविका के लिए एक इंच जमीन भी नहीं बचेगी। 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker