खेतड़ीनगर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान:केसीसी प्रशासन भवन परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगा, कर्मचारियों को बांटी सुरक्षा किट
खेतड़ीनगर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान:केसीसी प्रशासन भवन परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगा, कर्मचारियों को बांटी सुरक्षा किट
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में केसीसी प्रोजेक्ट के स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन भवन परिसर में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और कर्मचारियों को सुरक्षा किट बांटी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा, भूपेश बंबोरिया, मोहम्मद उस्मान, जयंत मुखोपाध्याय, डॉ. दीपिका खुराना, कमलेश कुमार और देवेंद्र वर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि वीके इंद्रा ने कहा – स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनके नियमित प्रयासों से ही कार्यस्थल और आसपास का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहता है। इस मौके पर सुनिल कटेवा, संतोष बारीक, नागेश राजपूरोहित, राजेश डांढेल, विनायक साहू, प्रवीण कुमार, बी पात्रा, एलएम जोशी, घनश्याम, जय प्रकाश, राजवीर, आनंद पांडे, हरीचरण, मोनिका, प्रियंका पारीक, रेणू खेदड़, स्वीटी चौधरी, मनोज लामोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती और सुधा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454214

