[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में बेकाबू केम्पर पुलिया से खाई में गिरी:एक की मौत, 4 मजदूर घायल, सीकर-नीम का थाना स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में बेकाबू केम्पर पुलिया से खाई में गिरी:एक की मौत, 4 मजदूर घायल, सीकर-नीम का थाना स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

उदयपुरवाटी में बेकाबू केम्पर पुलिया से खाई में गिरी:एक की मौत, 4 मजदूर घायल, सीकर-नीम का थाना स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

उदयपुरवाटी : सीकर-नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर एक केम्पर गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया से नीचे खाई में उतर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात करीब 11 बजे गिरावड़ी मोड़ के पास हुई। पुलिस ने बाताया- गाड़ी में सड़क निर्माण का काम कर रही बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के पांच कर्मचारी जा रहे थे। इस दौरान गिरावड़ी मोड़ पर गाड़ी बेकाबू होकर पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में हादसे में बिहार निवासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिट्टू (हिसार, हरियाणा), विक्की (हिमाचल), पवन (फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) और विजेंद्र (हिसार, हरियाणा) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उदयपुरवाटी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक का शव मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker