[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक श्री राम अमृत वाणी सत्संग आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक श्री राम अमृत वाणी सत्संग आयोजित

राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक श्री राम अमृत वाणी सत्संग आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से विश्व कल्याण एवं प्राणी मात्र की रक्षा के उद्देश्य से रविवार को राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय श्री राम अमृत वाणी सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित हुआ।

सत्संग की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात श्री राम अमृतवाणी का सामूहिक पाठ किया गया। अमृतवाणी के बाद भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा, रेलवे सलाहकार सदस्य मुरली मनोहर चौबदार, डॉ. आनंदीलाल अग्रवाल, प्रो. गिरधारी लाल वर्मा, जयपाल सिंह शेखावत, श्याम सुंदर मोदी, संजय सिंगरोदिया, कैलाश बिरोलिया, रामकरण सैनी, सुभाष टेलर, मंदिर पुजारी श्याम सुंदर शर्मा, शरदकांत ओझा, मुरलीधर सिंह, भानुप्रकाश छापोला, हरिराम सैनी, कृष्णकांत डीडवानिया, अखिलेश शर्मा, रतनलाल कुमावत, उमेश जोशी, अशोक शर्मा, अजय चिरानिया, अर्जुनलाल सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, हरीश नरनोलिया, महेंद्र कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker