शेखावाटी यूनिवर्सिटी में RLP स्टूडेंट्स विंग ने जताया विरोध:एडमिशन पूरे होने से पहले एग्जाम फाॅर्म शुरु करने पर आपत्ति, छात्रों ने कहा- सिलेबस भी कंप्लीट नहीं
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में RLP स्टूडेंट्स विंग ने जताया विरोध:एडमिशन पूरे होने से पहले एग्जाम फाॅर्म शुरु करने पर आपत्ति, छात्रों ने कहा- सिलेबस भी कंप्लीट नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के कटराथल में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में UG व PG फर्स्ट, सैकंड और 5th सेमेस्टर के एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होने पर RLP पार्टी के छात्र नेताओं ने विरोध जताया है। छात्रों का कहना है कि अभी शेखावटी में सभी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है और 26 अक्टूबर तक एडमिशन फाॅर्म लिए जा रहे हैं। 8 अक्टूबर को नए एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आएगी। ऐसे में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही एग्जाम फॉर्म भरवाना स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। छात्र नेता देवराज हुड्डा ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को स्थगित करनी चाहिए।

सिलेबस कंप्लीट नहीं तो फॉर्म क्यों भरवा रहे- छात्र
देवराज हुड्डा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के 5 विभागों में अभी तक क्लासेज शुरू नहीं हुई हैं और फर्स्ट सेमेस्टर का सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ है। जब स्टूडेंट्स की रेगुलर क्लासेज शुरू नहीं हुई हैं और सिलेबस भी पूरा नहीं हुआ, तो एग्जाम फॉर्म भरवाने से रिजल्ट पर प्रभाव पड़ेगा।
RLP के छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की है कि स्टूडेंट्स के हितों को ध्यान में रखते हुए एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया तुरंत स्थगित की जाए। एडमिशन प्रोसेस, रेगुलर क्लासेज और सिलेबस की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए।
इस दौरान छात्र नेता देवराज हुड्डा, अभिषेक गढ़वाल, योगेश, हरिकिशन, अनिल, हितेश, राकेश, कन्हैया चौधरी, सौरभ, अमन, पुनीत सहित विभिन्न डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स मौजूद रहे। RLP छात्र नेताओं ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया स्थगित नहीं की गई, तो छात्र हितों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456577