आरएसएस के झुंझुनूं नगर शाखा महाकुंभ 2026 में 800 स्वयंसेवकों की भागीदारी
परिवार में संस्कार और सामाजिक समरसता पर दिया गया जोर
झुंझुनूं : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की झुंझुनूं नगर इकाई की ओर से रविवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में शाखा महाकुंभ 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 800 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। महाकुंभ में शाखा गतिविधियों के साथ सामाजिक समरसता, परिवार व्यवस्था, सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दादूद्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज का सानिध्य रहा, जबकि प्रमुख व्यवसायी सुरेंद्र बंका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जिला संघ चालक मानसिंह एवं नगर संघ चालक अनूप गाडिया भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान करीब एक घंटे तक शाखा की विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संघ की सौ वर्षों की साधना में देश ने कई ऐसे कार्य पूरे किए हैं, जो कभी असंभव माने जाते थे। उन्होंने धारा 370 हटाने, भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण तथा भारत की अंतरिक्ष एवं सुरक्षा शक्ति को देश की उपलब्धियों के रूप में उल्लेखित किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सामने जातिवाद आज भी एक बड़ी चुनौती है। धर्म से बड़ी कोई जाति नहीं होती और सभी सनातनी भाई-भाई हैं। समाज को प्रेम, आत्मीयता और समरसता के भाव से जोड़ने की आवश्यकता है।
परिवार व्यवस्था और संस्कारों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज परिवार छोटे होते जा रहे हैं और संस्कारों का अभाव बढ़ रहा है। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से प्रतिदिन एक साथ बैठकर भोजन करने, भगवान का स्मरण करने और कुछ समय मोबाइल से दूर रहकर धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर चर्चा करने का आह्वान किया।
मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों में भारतीय संस्कृति के संस्कार मजबूत करने के लिए घरों में ही “अपनी पाठशाला” शुरू करनी होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाने, पौधारोपण और पॉलीथिन मुक्त समाज बनाने का संदेश भी दिया।
उन्होंने मातृभाषा और हिंदी के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि अन्य भाषाएं सीखना गलत नहीं है, लेकिन अपनी मायड़ भाषा, मारवाड़ी और हिंदी पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने लोगों से हिंदी में हस्ताक्षर करने और अपनी भाषा को सम्मान देने की अपील की।
नगर कार्यवाह विजय कालेर ने बताया कि झुंझुनूं नगर को संगठन की ओर से 18 बस्तियों में विभाजित किया गया है, जहां कुल 51 शाखाएं संचालित होती हैं। कार्यक्रम में 6 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवकों की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अंत में नगर संघ चालक अनूप गाडिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2155791


