[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी की वर्षगांठ अनोखे रूप में मनाई, गोशाला में की गौसेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शादी की वर्षगांठ अनोखे रूप में मनाई, गोशाला में की गौसेवा

गौमाताओं को खिलाया हरा चारा, दलिया और गुड़; समाज को दिया सेवा का संदेश

गुढ़ागौड़जी : क्षेत्र के छावसरी स्थित श्रीराम गोशाला में एक प्रेरणादायक और अनूठा आयोजन देखने को मिला, जहां विक्रम सिंह ने अपनी 16वीं वैवाहिक वर्षगांठ को सादगी और सेवा भाव के साथ मनाते हुए गौसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने गोशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा, दलिया एवं गुड़ खिलाया तथा गोसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में जहां लोग वर्षगांठ और पारिवारिक आयोजनों में फिजूलखर्ची करते हैं, वहीं इस प्रकार का सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजनों से सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्चों के बजाय गोहित, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इससे समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में हरि सिंह, महेंद्र सिंह, उम्मेद मेघवाल तथा गोशाला अध्यक्ष श्याम लाल राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विक्रम सिंह का सम्मान कर उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।

गोशाला परिसर में पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सेवा भाव का वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने गौसेवा को मानव सेवा के समान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।

Related Articles