झुंझुनूं में जनगणना-2027 का फील्ड कार्य शुरू, नगर परिषद से रवाना हुई जनगणना टीमें
झुंझुनूं में जनगणना-2027 का फील्ड कार्य शुरू, नगर परिषद से रवाना हुई जनगणना टीमें
झुंझुनूं : जिले में जनगणना-2027 के तहत फील्ड कार्य का शनिवार को औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया। जिले के विभिन्न चार्ज स्तरों पर नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को संबंधित उपखंड जनगणना अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारियों की मौजूदगी में उनके कार्यक्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
नगर परिषद झुंझुनूं कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक पूनम कटेवा तथा नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने जनगणना दलों को हरी झंडी दिखाकर फील्ड कार्य के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़ों के आधार पर सरकार विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक प्रगणक एवं सुपरवाइजर को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
अधिकारियों ने जनगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार सही एवं पूर्ण जानकारी एकत्रित करें तथा डिजिटल माध्यम से डाटा एंट्री में विशेष सावधानी बरतें। साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो जिला स्तर पर साझा करने के निर्देश भी दिए गए।
उप जिला जनगणना अधिकारी पूनम कटेवा ने बताया कि जनगणना-2027 के तहत जिले में प्रशिक्षित प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की टीमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित अवधि तक घर-घर सर्वे का कार्य करेंगी। इस दौरान मकानों, परिवारों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।
प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई कि वे जनगणना दल को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें, ताकि विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें। इस दौरान झुंझुनूं एसडीएम कौशल्या बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में जनगणना कर्मी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154696


