डेंगू दिवस पर ANMTC छात्राओं की जागरूकता रैली, “साफ-सफाई अपनाएं, डेंगू भगाएं” का दिया संदेश
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने दिखाई हरी झंडी, आमजन से की सतर्क रहने की अपील
झुंझुनूं : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोकथाम एवं जनजागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में एएनएमटीसी की नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।
रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सीएमएचओ कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएमएचओ कार्यालय से शुरू होकर जेपी जानू स्कूल तक निकाली गई। इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारों के माध्यम से आमजन को डेंगू से बचाव के उपाय बताए।
रैली के दौरान “साफ-सफाई अपनाएं, डेंगू भगाएं”, “घर में पानी जमा न होने दें” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रशिक्षु छात्राओं ने लोगों को समझाया कि कूलर, गमले, पुराने टायर एवं अन्य पात्रों में जमा पानी डेंगू मच्छर के पनपने का मुख्य कारण होता है। इसलिए नियमित सफाई और पानी की निकासी बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए जनभागीदारी भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप फौजदार, एएनएमटीसी प्रिंसिपल संतोष सेनी, डाटा मैनेजर राजेश कसवा सहित विभागीय अधिकारी, कार्मिक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्राएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154695


