डाडा फतेहपुरा में ट्रांसफार्मर झुका, हादसे का खतरा:ग्रामीणों ने विभाग से की मरम्मत की शिकायत
डाडा फतेहपुरा में ट्रांसफार्मर झुका, हादसे का खतरा:ग्रामीणों ने विभाग से की मरम्मत की शिकायत
खेतड़ी : खेतड़ी तहसील के डाडा फतेहपुरा स्थित फीली जोहड़ी क्षेत्र में लगा थ्री-फेज ट्रांसफार्मर तेज आंधी से अचानक झुक गया। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है। यह ट्रांसफार्मर रोजड़ा स्थित पावरहाउस की मांदरी फीडर लाइन से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिनों से क्षतिग्रस्त अवस्था में है।
ग्रामीणों ने जब रोजड़ा पावरहाउस के लाइनमैन से शिकायत की तो उन्होंने इसे डाडा फतेहपुरा पावरहाउस का जिम्मा बताया। वहीं डाडा फतेहपुरा पावरहाउस के कर्मचारी रोजड़ा पावरहाउस का नाम लेकर जिम्मेदारी से बचते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं की गई, तो यह नीचे गिर सकता है। इससे आसपास के जंगल में आग लगने और वहां घूमने वाले पशुओं को करंट लगने का गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने की मांग की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154646


