अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां सुचारू
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां सुचारू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां सुचारू रूप से संचालित हैं। आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस बार 02 मई से 20 जून तक 50 दिवसीय काउंट डाउन योगाभ्यास शिविर शुरू किए गए हैं, जिसमें जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर अलग – अलग पार्क, विद्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि हर घर हर व्यक्ति को योग का लाभ प्राप्त हो सके। सहायक उपनिदेशक डॉ मनीष दाधीच ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र, चूरू प्रभारी डॉ संतरा के निर्देशन में अग्रसेन पार्क, इंद्रमणि पार्क, आपणी पाठशाला आदि स्थानों पर प्रतिदिन सवेरे 06 बजे से 7.30 बजे तक योगाभ्यास करवाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षक अरविन्द, अनुपम, गायत्री, धनेश, रमेश, लोकेश, भवानी, अमित, मेनपाल आदि योग शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2153535

