निराश्रित पशुओं की बुझेगी प्यास:सांडवा गांव के युवाओं ने खाली खेलियों में भरा पानी, सामूहिक सहयोग किया
निराश्रित पशुओं की बुझेगी प्यास:सांडवा गांव के युवाओं ने खाली खेलियों में भरा पानी, सामूहिक सहयोग किया
सांडवा : सांडवा गांव में भीषण गर्मी के बीच निराश्रित पशु पानी की बूंद-बूंद के लिए भटकते नजर आए। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गांव के युवाओं ने आगे आकर मानवीय पहल की। उन्होंने पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था का जिम्मा संभाला।
खेलियों में पानी भरा
गांव के गणेश माली ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण गांव में कई स्थानों पर बनी खेलियां सूख गई थीं। इससे निराश्रित पशुओं को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । युवाओं ने मिलकर एक मुहिम शुरू की। उन्होंने सबसे पहले सूख चुकी खेलियों की साफ-सफाई करवाई। इसके बाद अपने स्तर पर पानी के टैंकर डलवाकर इन खेलियों को पानी से भरवाया, जिससे पशुओं को राहत मिल सके।
इस सेवा कार्य में किशन माली, ब्रह्मदेव माली, सुमित पारीक, श्याम पारीक, नरेंद्र माली सहित कई युवा शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि उन्होंने जीव प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से यह पहल की है, ताकि गर्मी के मौसम में पशुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2153380


