[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर, भानीपुरा, भालेरी में पानी का संकट:ग्रामीण बोले- 2 हजार रुपए तक में मंगवाने पड़ रहे टैंकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर, भानीपुरा, भालेरी में पानी का संकट:ग्रामीण बोले- 2 हजार रुपए तक में मंगवाने पड़ रहे टैंकर

सरदारशहर, भानीपुरा, भालेरी में पानी का संकट:ग्रामीण बोले- 2 हजार रुपए तक में मंगवाने पड़ रहे टैंकर

सरदारशहर : सरदारशहर, भानीपुरा और भालेरी इलाकों में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के लिए परेशान है। पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने से ग्रामीणों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। एक टैंकर पानी के लिए लोगों को 1500 से 2000 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

पाइपलाइन चेंबरों पर खड़े नजर आते हैं टैंकर

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में जल आपूर्ति योजना की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रही है। योजना के पाइपलाइन चेंबरों पर प्रतिदिन 8 से 10 पानी के टैंकर पानी भरने के लिए खड़े देखे जाते हैं। गांवों में पानी की कमी के कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार नियमित जलापूर्ति की मांग उठाई है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। इस स्थिति में घरेलू आवश्यकताओं के लिए भी लोगों को महंगे दामों पर टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

लोगों तक नियमित पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा-एक्सईएन

पीएचईडी विभाग के एक्सईएन रामदेव पारेख ने बताया कि विभाग को जितनी जल आपूर्ति प्राप्त हो रही है, उसे नियमित रूप से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां पाइपलाइन लीकेज की समस्या है, वहां मरम्मत कार्य भी करवाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग अधिक होने के कारण कुछ स्थानों पर टैंकरों की आवश्यकता पड़ रही है, जिसके लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से पानी के टैंकर भी भेजे जा रहे हैं।

Related Articles