[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में विधायक जाखल ने दी स्वास्थ्य-पेयजल सुविधाओं की सौगात:भानावाली ढाणी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ट्यूबवेल लोकार्पण

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में विधायक जाखल ने दी स्वास्थ्य-पेयजल सुविधाओं की सौगात:भानावाली ढाणी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ट्यूबवेल लोकार्पण

नवलगढ़ में विधायक जाखल ने दी स्वास्थ्य-पेयजल सुविधाओं की सौगात:भानावाली ढाणी में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, ट्यूबवेल लोकार्पण

नवलगढ़ : नवलगढ़ की बागोरिया की ढाणी स्थित भानावाली ढाणी में विधायक विक्रमसिंह जाखल ने उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इसी के साथ, ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए नवनिर्मित ट्यूबवेल का भी लोकार्पण किया गया। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी

विधायक जाखल ने इस अवसर पर कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि दान करने वाले बोदूराम, भूपेंद्र, स्व. जगदीश और वार्ड पंच नाथूराम सैनी की धर्मपत्नी छोटी देवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पशु उपस्वास्थ्य केंद्र और रास्ते के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों को भी धन्यवाद दिया।

Related Articles