[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसआईआर कार्य का मानदेय दिलाने की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसआईआर कार्य का मानदेय दिलाने की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

“12 से 14 घंटे तक किया काम, फिर भी नहीं मिला भुगतान” - शिक्षा अनुदेशक संघ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर शिक्षा अनुदेशक संविदा कार्मिकों ने एसआईआर (SIR) कार्य का मानदेय नहीं मिलने को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। संविदा कर्मियों ने बताया कि उन्हें बीएलओ सहायकों के रूप में एसआईआर कार्य में लगाया गया था, जिसमें उन्होंने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य किया।

ज्ञापन में बताया गया कि संविदा कार्मिक अल्प मानदेय में थर्ड ग्रेड शिक्षक के समान कार्य कर रहे हैं। एसआईआर अभियान के दौरान उन्होंने प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी की, जिसमें शारीरिक मेहनत के साथ-साथ निजी आर्थिक खर्च भी उठाना पड़ा। इसके बावजूद अब तक उन्हें किसी प्रकार का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।

संविदा कर्मियों ने कहा कि नियमित कर्मचारियों को पीएल (प्रिविलेज लीव) का लाभ मिलता है, जबकि संविदा कार्मिकों को सीसीएल दिए जाने का प्रावधान होने के बावजूद विभाग में उसका लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि एसआईआर कार्य का मानदेय जल्द जारी किया जाए तथा संविदा कर्मियों को सीसीएल का लाभ भी प्रदान किया जाए।

ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन उनके अल्प मानदेय और कठिन कार्य परिस्थितियों को देखते हुए न्यायपूर्ण निर्णय लेगा। इस दौरान शिक्षा अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष अमजद खान, आबिद हुसैन भाटी, असलम खान, जान मोहम्मद, गफ्फार खान, साबिर मोहम्मद, अकरम तुगलक सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles