शिक्षा में बढ़ती मनमानी, महंगी किताबें, स्टेशनरी और गणवेश के खिलाफ “जागो अभिभावक” जनजागरण पैदल यात्रा
शिक्षा में बढ़ती मनमानी, महंगी किताबें, स्टेशनरी और गणवेश के खिलाफ “जागो अभिभावक” जनजागरण पैदल यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पैदल यात्रा इंद्रमणि पार्क से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई, जहां अभिभावकों और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यात्रा के दौरान शिक्षा को व्यापार बनने से रोकने, NCERT आधारित शिक्षा लागू करने तथा एक राज्य–एक शिक्षा–एक गणवेश की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संत शिरोमणि श्री श्री ध्यान नाथ जी महाराज ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और निजी विद्यालयों की मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। यदि प्रशासन द्वारा 10 दिवस में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो एक बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। इस पैदल यात्रा का नेतृत्व दिनेश भामासी ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र इसराण, संदीप कस्वां, सोनू भामासी, विकास मेहरा, राकेश कस्वां, खुशी सैनी, पूजा भाम्बू, सुरेश बुटिया, सांवरमल सेन, रवी खटीक, गौतम सैनी, सुल्तान बुडानिया, अनुप पुनिया, समुद्र ददरेवा, धर्मवीर कस्वां, नरेंद्र भाम्बू, रोहताश पुनिया, राहुल प्रजापत, मुकेश सैनी सहित सम्पूर्ण शहर क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2152231


