बस की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर जा रहा था, जिला सीमा के पास स्टेट हाईवे पर हादसा
बस की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर जा रहा था, जिला सीमा के पास स्टेट हाईवे पर हादसा
नवलगढ़ : नवलगढ़ में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना सीकर जिला सीमा के पास स्टेट हाईवे पर हुई। युवक को लोक परिवहन बस ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सीकर की ओर से आ रहे नवलगढ़ के सेठ वाली ढाणी निवासी किशोर सैनी (28) पुत्र रमाकांत सैनी की बाइक को पीछे से आ रही लोक परिवहन बस ने टक्कर मार दी।
हादसे के तुरंत बाद युवक की पहचान हो गई। परिजनों और एंबुलेंस को सूचना दी गई। युवक को नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2150985


