रजत शर्मा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
रजत शर्मा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर विप्र फाउंडेशन द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भादरा क्षेत्र के मलसीसर में 16 वर्षीय नाबालिग रजत शर्मा पर हुए कथित जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान रोडवेज बस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद रोडवेज कंडक्टर द्वारा बालक के साथ कथित अभद्रता एवं मारपीट की गई। इसके बाद मुख्य आरोपी भगवानाराम एवं उसके साथियों ने बस स्टैंड पर बस रुकवाकर नाबालिग को नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड, लात-घूंसों व अन्य हथियारों से हमला किया।
विप्र फाउंडेशन ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वायरल वीडियो में पीड़ित बालक को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात भी सामने आई है। संगठन ने इसे कानून व्यवस्था को खुली चुनौती बताते हुए कहा कि घायल बालक गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है, जिससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में संगठन ने राजस्थान रोडवेज के संबंधित कंडक्टर को तत्काल बर्खास्त करने, मुख्य आरोपी भगवानाराम सहित संलिप्त सरकारी कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने तथा सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास सहित कठोर धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की।
इसके अलावा प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।
विप्र फाउंडेशन ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से मामले में उदाहरणात्मक कार्रवाई कर कानून व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बनाए रखने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150868


