राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का वार्षिक अधिवेशन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन बजरंग काजला 14वीं बार बने अध्यक्ष
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का वार्षिक अधिवेशन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन बजरंग काजला 14वीं बार बने अध्यक्ष
खेतड़ी नगर : राउमावि में बुधवार को राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा खेतड़ी का वार्षिक अधिवेशन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार जांगिड़ ने की। अधिवेशन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए, आरजीएचएस योजना को सुचारू रूप से जारी रखने की मांग भी उठाई। निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मानंद दौचानिया एवं जिला पर्यवेक्षक थानसिंह सोमरा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बजरंगलाल काजला को 14वीं बार अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में कृष्ण कुमार जांगिड़ को संरक्षक, राजेंद्र कुमार सभाध्यक्ष, सुमेरसिंह धानिया उपसभाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार ताखर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमारी यादव महिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार यादव मंत्री, निरंजनलाल जांगिड़ संयुक्त मंत्री, संपतराम सैनी कोषाध्यक्ष , दाताराम यादव संघर्ष समिति संयोजक, राजकुमार यादव सह संयोजक, अजय कुमार प्रचार मंत्री, हरीसिंह चौधरी संगठन मंत्री, शीशराम सैनी शाशि प्रतिनिधि, सुरेश कुमार प्रबोधक प्रतिनिधि, ओमप्रकाश सैनी प्राशि प्रतिनिधि, खम्भाराम सैनी माशि प्रतिनिधि एवं सुनीता बलानिया को महिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पर्यवेक्षक थानसिंह सोमरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2150645

