[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निहालोठ में आर्य समाज का 24वां स्थापना दिवस:महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान, योगदान को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

निहालोठ में आर्य समाज का 24वां स्थापना दिवस:महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान, योगदान को किया याद

निहालोठ में आर्य समाज का 24वां स्थापना दिवस:महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्लान, योगदान को किया याद

पचेरीकलां : पचेरीकलां के निहालोठ में आर्य समाज का 24वां स्थापना दिवस सम्मेलन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से हुआ, जिसके बाद विद्वानों ने भजन, प्रवचन और वैदिक उपदेश प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों, उनकी जीवन पद्धति और वेदों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

महिला और पुरुषों को किया गया सम्मानित

सम्मेलन के दौरान समाज और ग्राम के विकास में योगदान देने वाली महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों और पदाधिकारियों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महापुरुषों के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में कप्तान जगराम आर्य ने उपस्थित लोगों से कहा कि देश की उन्नति में महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कप्तान जगराम आर्य ने समस्त ग्रामवासियों और बाहर से आए अतिथियों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अधिकारी औ सदस्यों का जताया आभार

पूरे कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज निहालोठ के अधिकारियों और सदस्यों द्वारा किया गया। मुख्य उपदेशक के रूप में बहन कलावती आर्य (ब्रह्मवादिनी आश्रम, गंगियार), स्वामी यशदेव, सतवीर आर्य, महाशय बंशीराम कलवाड़ी, राजेंद्र आर्य उटोली और मास्टर हरि सिंह ने भजनों के माध्यम से वैदिक संदेश दिए।

Related Articles